Search

 
 
 

धनबाद: संयुक्त मोर्चा सांसद के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

 
केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री के सिंदरी दौरा के बाद मोर्चा ने रद्द किया दिल्ली दौरा
Sindri : केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के सिंदरी आगमन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है. संयुक्त मोर्चा ने बुधवार 23 अगस्त को रोहड़ाबांध में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. कहा कि धनबाद सांसद के माध्यम से मोर्चा पांच सूत्री ज्ञापन केन्द्रीय मंत्री को सौंपेगा. इसमें पीपी एक्ट कोर्ट के नोटिस को निरस्त करने, वीएसएस कर्मियों के लीज प्रक्रिया के आधार पर सिंदरी से नाता रखनेवालों को नयी लीज आवंटन देने, क्वार्टर की कमी होने पर बोकारो की तर्ज़ पर कोपरेटिव के अंतर्गत 1300 स्क्वायर फीट भूमि आवंटन, नोटिसधारक दुकानदारों को 200 स्क्वायर फीट भूमि आवंटन, दो रुपए स्क्वायर फीट की दर पर एनएसी बाजार का भाड़ा, दुकानदारों का नाम ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द सहित कई मुद्दे शामिल हैं. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा सदस्य शैलेंद्र द्विवेदी, दीपक कुमार दीपू, कौशल सिंह, शैलेश सिंह, कुमार महतो, विजय सिंह, धीरज सिंह, उमाशंकर सिंह, दिलीप रिटोलिया, मनी भूषण सिंह, सूरज प्रसाद, उत्तम मुखर्जी, राजेश चौधरी, रविंद्र प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, प्रवीण सहिस, पवन शर्मा, शशी सिंह, राजेश महतो, राजा लक्ष्मण, सुरेश सिंह इत्यादि मौके पर मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-love-marriage-with-the-chiefs-daughter-was-prevented-from-filling-water-with-the-government-hand/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुखिया की बेटी से किया प्रेम विवाह तो सरकारी चापाकल से पानी भरने से रोका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही