Search

 
 
 

धनबाद : संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने विधायक मथुरा महतो से मदद की लगाई गुहार

 
मथुरा महतो ने उपायुक्त से वार्ता कर समाधान निकालने का दिया आश्वासन
Sindri : एफसीआइएल सिंदरी प्रबंधन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद बनी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने रविवार 13 अगस्त को झारखंड विधानसभा सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मथुरा महतो को एफसीआइएल प्रबंधन को दिए मांगपत्र की प्रतिलिपि सौंपी. मोर्चा संयोजक रामू मंडल ने बताया कि विधायक ने आश्वस्त किया है कि धनबाद उपायुक्त से वार्ता कर इसका समाधान निकाला जा सकता है. उन्होंने सिंदरीवासियों से मोर्चा के सहयोग की अपील की. मोर्चा संयोजक ने बताया कि धनबाद सांसद के पत्र पर जवाब देते हुए बीते 12 जुलाई को एफसीआइएल प्रबंधन ने धनबाद सांसद से अतिक्रमण हटाने में सहयोग की मांग की है. मोर्चा सदस्य बिमल रवानी ने बताया कि एक तरफ एफसीआइएल सिंदरी धनबाद के अस्पताल को 200 एकड़ भूमि मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए लीज पर दे रही है. वहीं लगभग 60 वर्षों से रह रहे सिंदरीवासियों को बेघर कर रही है. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा संयोजक रामू मंडल, विकास कुमार ठाकुर, अजय कुमार, कृष्णा प्रसाद, मुनेश्वर यादव, राजीव मुखर्जी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-to-remove-encroachment-in-the-city-is-just-a-show-action-has-no-effect-on-anyone/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावा, कार्रवाई का किसी पर कोई असर नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही