Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अधिवेशन के अंतिम दिन निकली एकता रैली, झांकियों में उभरी भारतीय संस्कृति

Dhanbad : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय अधिवेशन का 19 मार्च को रंगारंग समापन हुआ. दूसरे दिन 19 मार्च को राष्ट्रीय एकता रैली निकली गयी, जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल धनसार पहुंची. रैली में लगभग 1000 लोग शामिल हुए, जिन्होंने झांकियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक छवि को प्रस्तुत किया. स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि मंच प्रतिनिधियों ने मंच के प्रकल्प की झांकी प्रस्तुत की. अधिवेशन में धनबाद को 200 पुरस्कार मिले. रैली के पश्चात 21वीं प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ, अध्यक्षता मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने की. बैठक में प्रांतीय चुनाव पदाधिकारी गोविंद मेवाड़ ने नए प्रांतीय अध्यक्ष सहित सभी 6 उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की. अरुण गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष, कपिल लाखोटिया अध्यक्ष, जबकि विनीता सिंघानिया, विक्रम शर्मा, हर्ष सुलतानियां, अजय तायल, नीलकमल भरतिया, सुनील घिरिया प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रांतीय अध्यक्ष को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने और प्रांतीय पाधिकारियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने पद की शपथ दिलाई.

मंच की धनबाद जिला कमेटी को मिले कुल 200 पुरस्कार

[caption id="attachment_584423" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/marwadi4-300x266.jpeg"

alt="" width="300" height="266" /> कार्यक्रम में उपस्थित मारवाड़ी समाज के युवा[/caption] अंतिम दिन धनबाद के खाते में  200 पुरस्कार आये. धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुभाष लिखमानिया को सत्र 2021-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया. श्रेष्ठ शाखाध्यक्ष का पुरस्कार झरिया शाखा की निशा शर्मा को मिला. न्यू पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित करने व देश की सबसे बड़ी साइक्लोथॉन आयोजन के लिए के लिए धनबाद शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला. आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक पवन सोनी, शाखाध्यक्ष सुभाष लिखमानिया,  धनबाद शाखा के सभी सदस्यों के अलावा धनबाद शक्ति शाखा का सक्रिय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-breaks-out-in-ct-scan-room-of-snmmch-stampede/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के सीटी स्कैन रूम में लगी आग, भगदड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही