Search

 
 
 

धनबाद : छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे विवि- एनएसयूआई

 

3 दर्जन विद्यार्थियों को मिले शून्य अंक, परीक्षा नियंत्रक को घेरा

Dhanbad : बीबीएमकेयू यूजी सेमस्टर-2 के दर्जनों छात्रों ने विवि पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार बर्णवाल को ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों का नेतृत्व पीके राय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह व धनबाद नगर अध्यक्ष सनी सिंह ने किया. दोनों छात्र नेताओं ने बताया कि यूजी सेमेस्टर-2 के 35 से 40 छात्रों को आईआरसी पेपर में शून्य अंक दिया गया है. विश्वविद्यालय व कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थी भुगतने को मजबूर हैं. विवि और कॉलेज का चक्कर लगाते-लगाते वे परेशान हो चुके हैं.

तैयारी कराई एक विषय की परीक्षा ली दूसरे की

छात्रों ने बताया कि सभी ने फॉर्म में विषय के रूप में डिजिटल एजुकेशन भरा था और इसी विषय की तैयारी की थी. बाद में कॉलेज से सूचना जारी कर बताया गया कि मैथमेटिक्स एनालिसिस का चयन करना है. छात्रों ने इस विषय की तैयारी नहीं की थी. उनका आरोप है कि जब कॉलेज को इस बात की जानकारी थी तो उन्हें पहले सूचना क्यों नहीं दी गई. दूसरी ओर छात्रों को पढ़ने के लिए पुस्तक या मैटेरियल भी उपलब्ध नहीं थे.

परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद लौटे छात्र

परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जिन छात्रों का सेमेस्टर 2 आईआरसी पेपर में शून्य अंक दिया गया है उनकी कॉपी नौ जनवरी तक उनके कॉलेज में भेज दी जाएगी. लेकिन जिन विद्यार्थियों ने डिजिटल एजुकेशन विषय को सिलेक्ट किया है वे कॉलेज को लिखित में दें. उन छात्रों की डिजिटल एजुकेशन की ही परीक्षा ली जाएगी. मौके पर जय प्रकाश यादव, रोशन कुमार, अनिकेत कुमार, सुंदर कुमार, आयुष, नवनीत, संदीप, शताब्दी, रेशा, रोशनी सहित अन्य छात्र मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-sail-tasara-management-does-not-fulfill-the-demands-of-the-ryots-there-will-be-agitation-govardhan//">धनबाद

: सेल टासरा प्रबंधन ने रैयतों की मांगें पूरी नहीं की तो होगा आंदोलन- गोवर्धन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही