Search

 
 
 

धनबाद : ऑडियो वायरल होने के मामले में विवि प्रबंधन ने साधी चुप्पी

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में 27 जून को शिक्षक-छात्रा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक चुप्पी साध रखी है. विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है. 28 जून को विश्वविद्यालय में यह चर्चा का विषय बना रहा. विश्वविद्यालय ने इस गंभीर मामले में अब तक जांच टीम भी गठित नहीं की है. मामले पर लीपापोती की तैयारी चल रही है.

बिना 75 प्रतिशत उपस्थिति के परीक्षा में शामिल होने पर सवाल

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, ऑडियो प्रकरण की भुक्तभोगी छात्रा का कोर्स वर्क में 75 प्रतिशत से काफी कम उपस्थिति है. ऐसे में छात्रा को फॉर्म भरने की मंजूरी कैसे मिली और वह परीक्षा में कैसे शामिल हुई इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार उक्त शिक्षक ने पहले भी कई बार उक्त छात्रा की मदद की है. सही से जांच होने पर कई बातें खुल कर आएंगी.

छात्राओं ने लगाया ओवर मार्किंग का आरोप

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार उक्त शिक्षक पर कई बार ओवर मार्किंग के भी आरोप लगे हैं. शिक्षक ने कई करीबी छात्राओं को परीक्षा में ज्यादा नंबर दिए हैं. कई अन्य छात्राओं के द्वारा पहले भी इसका विरोध किया गया था. 28 जून को कॉलेज पहुंची कुछ छात्राओं ने बताया कि उक्त शिक्षक पर पहले भी कई छात्राओं ने आरोप लगाए थे. लेकिन करियर व प्रतिष्ठा का हवाला देकर मामला दबा दिया गया था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-submitted-memorandum-of-seven-point-demands-to-nirsa-mla/">धनबाद

: आजसू ने निरसा विधायक को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही