Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुलपति से नहीं मिलने संबंधी ओएसडी के नोटिस पर विवि अधिकारियों ने उठाए सवाल

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के बीमार कुलपति प्रो. शुकदेव भोई का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने तक आराम करने की सलाह दी है. इधर, विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ. सत्यम चटर्जी ने नोटिस जारी कर विवि के सभी अधिकारी, डीन, कॉलोजों के प्राचार्य व विभागध्यक्षों को नोटिस जारी कर प्रो. शुकदेव भोई से शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक संपर्क नहीं करने को कहा है. आवश्यक काम होने पर कुलपति सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने औपचारिकता के लिए भी वीसी बंगलो नहीं आने की सलाह दी है. यह नोटिस विवि के पीआईओ डॉ. अजय कुमार ने जारी किया है. इधर, नोटिस जारी होने के बाद विवि के कई अधिकारियों ने सवाल खड़ा किया है. उनका कहना है कि नोटिस रजिस्ट्रार ऑफिस से जारी होना चाहिए था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-include-yoga-in-your-lifestyle-you-will-always-be-healthy-gorakhnath/">धनबाद

: योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें, हमेशा स्वस्थ रहेंगे- गोरखनाथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही