Search

 
 
 

धनबाद : शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी को स्थायी संबद्धता के प्रस्ताव पर विवि की मुहर

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की एफिलिएशन कमेटी शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी को स्थाई संबद्धता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कमेटी की 12 अक्टूबर को हुई बैठक में विवि के अंतर्गत आने वाले अस्थाई संबद्धता प्राप्त छह कॉलेजों को मान्यता देने का प्रस्ताव पास किया गया. विवि प्रशासन अब इसे राज्य सरकार के पास भेजेगा. सरकार की अनुमति के बाद इन कॉलेजों में नामांकन के लिए विवि स्तर से एनओसी जारी होगा.

रवि महतो डिग्री कॉलेज में नामांकन का प्रस्ताव मंजूर

बैठक में रवि महतो डिग्री कॉलेज, महुदा को आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में पढ़ाई के लिए एक सत्र के लिए मान्यता के प्रस्ताव पर मुहर लगी. वहीं, बीडीए कॉलेज पिछरी को बीबीए और बीसीए की पढ़ाई के लिए, जेएसएम कॉलेज फुसरो को मैथ और संस्कृत की पढ़ाई के लिए एक सत्र की मान्यता का प्रस्ताव मंजूर किया गया. जबकि आरवीएस कॉलेज बोकारो को बीबीए और बीसीए की पढ़ाई के लिए तीन सत्र और विस्थापित कॉलेज बोकारो को उर्दू की पढ़ाई के लिए तीन सत्र की मान्यता के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

बैठक में ये रहे उपस्थित

एफिलिएशन कमेटी की बैठक में बीबीएमकेयू के प्रभारी रजिस्ट्रार सह प्रॉक्टर डॉ. सुधिंता सिन्हा, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ. एसके सिन्हा, सीसीडीसी डॉ. एके माजी, डीन साइंस डॉ. जेएन सिंह, डीन कॉमर्स एसके चोपड़ा, डीन ह्यूमनिटीज डॉ. रीता शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bright-sunshine-since-morning-drizzle-in-afternoon-gave-relief-from-heat/">

धनबाद : सुबह से खिली तीखी धूप, दोपहर में बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही