Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नामांकन और फीस पर मनमानी करने वाले प्राइवेट बीएड कॉलेजों पर विवि कसेगा नकेल

Dhanbad :  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई 21वीं सिंडिकेट की बैठक में जिले के दो बीएड कॉलेजों अल इकरा बीएड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज पर नकेल कसते हुए एमएड के नामांकन में नकेल कसेगा. विवि इन कॉलेजों की मनमानी पर विराम लगाने की तैयारी करते हुए कमेटी बनाकर एमएड एडमिशन व शुल्क निर्धारण संबंधी निर्णय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है. इसके लिए डीएसडब्ल्यू डॉ देवयानी विश्वास के नेतृत्व में डीन एजुकेशन डॉ जेएन सिंह एवं एक विश्वविद्यालय पदाधिकारी को लेकर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं सिंडिकेट की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यदि इन दोनों कॉलेजों के एमएड में एडमिशन व शुल्क निर्धारण संबंधी निर्णय लिया गया तो यह विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात होगी क्योंकि अब तक इन कॉलेजों में नामांकन और फीस निर्धारण में विश्वविद्यालय का कोई रोल नहीं होता था जिससे ये कॉलेज विद्यार्थियों से कई गुना अधिक फीस का भुगतान करवा लेते थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-alleppey-express-train-will-now-appear-in-red-instead-of-blue-will-run-with-lhb-coach-from-august-1/">धनबाद

-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन नीले की जगह अब दिखेगी लाल रंग में, 1 अगस्त से एलएचबी कोच के साथ चलेगी

18 एजेंडों पर लाया गया प्रस्ताव

 इसके साथ ही बैठक में 18 एजेंडों पर प्रस्ताव लाया गया जिनमें उच्च शिक्षा निदेशालय से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों, अधिकारियों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता पर चर्चा की गयी. यूजीसी विनियम 2018 के अनुसरण में उच्च शिक्षा 2022 में मानको के रखरखाव के उपायों पर संशोधित स्टैचूट के अनुमोदन पर विचार और शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन निर्धारण विषयों पर चर्चा की गई. सभी प्रस्ताव व पिछले बैठकों में लिए गए निर्णयों को सिंडिकेट में स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ देवयानी विश्वास, रजिस्ट्रार डॉ विकास कुमार समेत विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी व सिंडिकेट सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-cow-skin-and-head-recovered-from-the-well-of-the-farm-police-engaged-in-investigation/">कोडरमा

: खेत के कुएं से गोवंश का खाल और सिर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 12 अगस्त को होगा संस्कृत का राष्ट्रीय सेमिनार

 इसके साथ ही 12 अगस्त को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की ओर से संस्कृत विषय का राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने के निर्णय पर अंतिम मुहर लगाते हुए आयोजन पर खर्च होने वाले 35 लाख रुपए के खर्च पर वित्त कमेटी के अनुमोदन को सिंडिकेट में मंजूरी दे दी गई. बता दें कि बीबीएमकेयू के नए कुलपति डॉ सुखदेव भोई का पसंदीदा विषय संस्कृत रहा है और उन्होंने संस्कृत भाषा में कई किताबें लिखी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही