Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  बेलगड़िया के जनरल स्टोर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

Advertisement
Advertisement
Sindri : बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया क्वार्टर नंबर 277 निवासी अजय कुमार के तीन तल्ला शिव मंदिर के समीप जनरल स्टोर (दुकान) में सोमवार की देर रात किसी ने आग लगा दी, जिससे दुकान सहित 30- 40 हजार रुपये के सामान जलकर खाक हो गए.

 गुमटी भी चपेट में, गुजर-बसर की समस्या

आग की चपेट में बेलगड़िया निवासी रविंद्र ठाकुर की गुमटी भी आ गई. दुकानदार की स्थिति दयनीय बताई जा रही है. वह झोपड़ीनुमा दुकान से किसी तरह अपने परिवार का भरन पोषण कर रहा था. दुकान जल जाने से उसके समक्ष रोजगार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है.

दो अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज

दुकानदार अजय राय ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत बलियापुर थाना को दी है. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण भुक्तभोगी ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है. दुकानदार का कहना है कि बेलगड़िया में आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है. प्रशासन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाते हुए गरीबों को बचाने का काम करे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/vehicle-crushed-a-woman-in-katras-dhanbad/">धनबाद

के कतरास में वाहन ने महिला को कुचला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही