Search

 
 
 

धनबाद:  कतरास में राहुल चौक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) कतरास में शनिवार 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे राहुल चौक के आसपास भट्ठा जामुन पेड़ के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव मिला. स्थानीय लोगों ने शव को पानी में पड़ा देखा और उसे बाहर निकाला.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि किसी भारी चीज से युवक के सिर पर वार किया गया है.  सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उस स्थान पर बहुत ज्यादा मात्रा में खून गिरा हुआ है. शव नग्न अवस्था में पाया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी सांसें चल रही थी. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. युवक का नाम, घर या ठिकाने का कुछ पता नहीं चल सका है.  लोगों ने कतरास पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें: सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-dead-body-of-hanging-youth-found/">सिंदरी

: फांसी पर लटके युवक का शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही