धनबाद : असंगठित मजदूर ढुल्लू महतो समर्थकों के विरोध में 2 जून को करेंगे पदयात्रा
Katras : असंगठित मजदूरों ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थकों की ओर से आयोजित 5 जून के बंद का विरोध किया है. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सिजुआ स्टेडियम में मजदूरों ने बुधवार 31 मई को प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में मजदूरों ने 5 जून को घोषित बंदी का विरोध जताते हुए 2 जून को पद यात्रा निकालने की बात कही. मजदूरों ने विधायक ढुल्लू महतो एवं उनके समर्थकों पर कनकनी में रंगदारी वसूली एवं वर्ष 2016 से अब तक लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया. मजदूरों का कहना है कि जोगता (कनकनी) में जिस तरह मजदूरों के पैसों का गबन रंगदारों द्वारा किया जा रहा हैं. ठीक उसी तरह लोग शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे तेतुलमुड़ी कोलडंप को भी वर्चस्व एवं रंगदारी के लिए कब्जा कर मजदूरों का पैसा गबन करना चाहते हैं. तेतुलमुड़ी में मजदूरों को शांतिपूर्ण ढंग से मजदूरी मिल रही है. रंगदार रंगदारी के लिए तेतुलमुड़ी कोलडंप की विधि व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं. जिसका मजदूरों ने विरोध जताया. प्रेस वार्ता में अनिता देवी, मंगल चौहान, उषा देवी, पिंकी देवी, मंटू महतो, सूरज गुप्ता, रमेश बाउरी, अशोक राम, शंकर तुरी, सपना देवी, देवंती देवी, आशा देवी, सुनील मल्लाह,अनिल मल्लाह, जितेंद्र हाड़ी,विक्रम कुमार,संतोष विश्वकर्मा,सोनू बाउरी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment