Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीकेडब्ल्यू साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने बीसीसीएल के बिजली कर्मियों को खदेड़ा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया स्थित बीसीसीएल के एरिया 9 में संचालित सीकेडब्ल्यू साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने11 जुलाई को  कनेक्शन काटने आए बिजली कर्मियों को खदेड़ दिया. बगैर नोटिस बिजली कनेक्शन काटने की बात पर मजदूर रेखा देवी, अर्जुन निषाद, हरेराम पासवान और मजदूर नेता राजेन्द्र पासवान का कहना है कि सीकेडब्ल्यू साइडिंग में 35 वर्षो से लगभग 245 मजदूर काम कर रहे हैं. 8 जुलाई को बीसीसीएल के अधिकारियों ने बिना किसी नोटिस के साइडिंग को बंद कर दिया.

 बिजली कटी तो मिट जाएगी साइडिंग खुलने की आस

11 जुलाई सोमवार को साइडिंग में लगे बिजली के तार और लाइट खोलने के लिए बीसीसीएल के बिजली विभाग के कर्मी पहुंच गए. यह देख मजदूर आक्रोशित हो गए और कर्मियों को खदेड़ दिया .मजदूरों ने कहा कि अगर बिजली का कनेक्शन कट जाता है तो साइडिंग चालू होने की आस पूरी तरह खत्म हो जाएगी. इसीलिए बिजली विभाग के कर्मियों को खदेड़ा गया. उन्होंने कहा कि साइडिंग बंद होने से मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन वार्ता से भी आनाकानी कर रहा है. मजदूरों में अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-youth-was-beaten-up-by-the-miscreants-for-opposing-the-molesting-of-the-girl-students/">धनबाद

: छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मनचलों ने पीटा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही