Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: असंगठित मजदूरों ने दिया धरना, समय पर वेतन की मांग

Katras :  कतरास (Katras)  मुदीडीह कोलियरी अंतर्गत तेतुलमुडी कोल डंप के समीप कोलियरी श्रमिक संघ के बैनर तले असंगठित मजदूरों ने शनिवार 25 मार्च को धरना दिया. धरना में शामिल मजदूरों का कहना है कि छह माह  में 92000 टन का कोयला उठाव होने के बावजूद मात्र दो, तीन बार ही मजदूरी दी गई. कहा कि मजदूरी का भुगतान नियमानुसार नहीं किया गया तो अप्रैल माह में डंप को बंद कर दिया जाएगा. मजदूरों ने भुगतान में सुधार करने की मांग की है. धरना में पप्पू सहाय, विष्णु महतो, दिनेश पासवान, आजाद आलम, मुकेश गुप्ता, गुड्डू अंसारी, पप्पू अंसारी, अंसारुल हक, छोटू रवानी, तस्लीम मलिक, प्रदीप हरी, चिंता पासवान, जगदेव महतो, मुकेश महतो, अशोक चौहान, जुगनू, सुरेश चौधरी, अरमान मलिक, दीपक, गणेश, पप्पू चौहान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही