Search

 
 
 

धनबाद: झरिया में भड़काऊ नारा का वीडियो वायरल होते ही अशांति व उपद्रव

 

जिला पुलिस हुई रेस, शांति समिति की बैठक में असामाजिकों पर कार्रवाई की मांग

Jharia : झरिया में इन दिनों असामाजिक तत्वों का मनोबल फिर से बढ़ गया है. धनंजय हत्याकांड को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों द्वारा कतरास मोड़ स्थित चौक पर तोड़फोड़ व पत्थरबाजी की घटना व 15 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी हुई. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर कुछ शरारती तत्वों ने अमलापाड़ा स्थित जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर जमकर उत्पात मचाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद धर्म विशेष के लोग आक्रोश में दिखे. लोगों ने पुलिस से ऐसे असामाजिक तत्वों पर लिखित शिकायत दर्ज करा कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. वही झरिया शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर जिला प्रशासन भी रेस हो गया. गुरुवार 17 अगस्त की दोपहर धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमला कांत गुप्ता, सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, बोकारो एसपी आलोक प्रियदर्शी,  झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत कई पुलिस पदाधिकारी झरिया थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. लगभग 4 बजे झरिया में शांति समिति की बैठक हुई, दोनों ही तरफ के लोगों समेत शहर के गणमान्य भी मौजूद थे. बोकारो एस पी आलोक प्रियदर्शी ने सभी लोगों से शांति व्यस्था बनाए रखने की अपील की. वही असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिया.

       एक तरफ बैठक तो दूसरी तरफ नारेबाजी व पत्थरबाजी

[caption id="attachment_732930" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/pathharbaji-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> छत से पत्थरबाजी करती महिलाए[/caption] झरिया थाना परिसर में जैसे ही शांति समिति की बैठक शुरू हुई, थोड़ी देर बाद थाना के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने नारेबाजी शुरू कर दी. बैठक में भी तनाव का माहौल बन गया. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने थाना गेट के बाहर नारेबाजी कर रहे लोगों को पकड़ना चाहा तो अचानक कई घर की छतों से पत्थरों की बौछार शुरू हो गई. झरिया पुलिस कुछ युवकों को भी पकड़ थाना ले आई. इस दौरान झरिया थाना मोड़ समेत कई चौक चौराहों पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई. झरिया थाना प्रभारी ने बैठक में मौजूद लोगों से शांति कायम रखने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही