Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी बस्ती में सिदो-कान्हू की प्रतिमा के शेड का अनावरण

 
sindri : हूल दिवस पर सिंदरी बस्ती नीमटांड़ फुटबॉल ग्राउंड स्थित सिदो-कान्हो की आदमकद प्रतिमा के ऊपर बने शेड का अनावरण किया गया. राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश जिक्टा संरक्षक अरुण सिंह व सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार 30 जून को फीता काटकर किया. शिलापट्ट का अनावरण व सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा को माल्यार्पण कर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने  नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि हूल आंदोलन में शामिल सिदो-कान्हू, फूल झानो और चांद भैरव ने अपने प्राणों की आहूति देकर संथाल में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ा. सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी ने कहा कि देश ने आदिवासी समुदाय को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति का पद सौंपा है. आदिवासी समुदाय को भाजपा आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. मौके पर युधिष्ठिर टुडू, रंजीत कुमार, भाजपा के नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, कुमार राकेश उर्फ मुन्ना, प्रकाश बाउरी, कुमार महतो, धर्मेन्द्र महतो, अशोक महतो, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, दीपक रजक मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-president-of-sangeet-natak-akademi-reached-the-house-of-khortha-lyricist-vinay-tiwari/">धनबाद:

खोरठा गीतकार विनय तिवारी के घर पहुंची संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही