Search

 
 
 

धनबाद : हथियार तस्करी में गिरफ्तार आरोपी का एड्रेस जानने बरोरा पहुंची यूपी पुलिस

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सुमित कुमार द्वारा बताए गए एड्रेस का सत्यापन करने सारनाथ (उत्तर प्रदेश) थाना की पुलिस रविवार 24 जुलाई को बरोरा थाना पहुंची. यूपी के सारनाथ थाना से आये साक्षर पुलिस त्रिलोकी भारद्वाज ने बरोरा पुलिस के सहयोग से सुमित कुमार के एड्रेस के सत्यापन के लिए छानबीन की. छानबीन में पता चला है कि सुमित स्व जनार्दन सिंह का पुत्र है. वह बीसीसीएल कर्मी थे. लगभग 10-12 साल पहले रिटायर होकर यहां से चले गए हैं. वह बरोरा न्यू क्वार्टर ( अपर मंदरा के समीप) में रहते थे. पिता के रिटायरमेंट के बाद भी सुमित अपर मंदरा में रहता था. कुछ चर्चित लोगों के बीच उसका उठना बैठना था.

धनबाद में भी हथियार बेचने की बात स्वीकारी

यूपी पुलिस के समक्ष उसने कई शहरों में हथियार बेचने की बात स्वीकारी है, जिसमें धनबाद भी शामिल है. परंतु बरोरा थाना में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. यूपी पुलिस ने बताया कि सारनाथ थाना की पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने हीरामनपुर रेलवे क्रासिंग के समीप जुलाई के प्रथम सप्ताह में अंतरप्रांतीय गिरोह के चार असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 50 हजार रुपये, चार पिस्टल, सात मैगजीन, पांच मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज बरामद किये गए थे. गिरफ्तार अपराधियों के अनुसार बक्सर (बिहार) के सिविल लाइन के विवेक दुबे, मुफलिस थाने के जगदीशपुर निवासी राजकुमार, मुगलसराय (चंदौली) का संजय सिंह और धनबाद (झारखंड) के बरोरा थाना अपरमंदरा के सुमित कुमार हैं. यूपी पुलिस ने बताया कि अपराधियों द्वारा बताए गए एड्रेस का सत्यापन चल रहा है. यहां के बाद बक्सर जाएंगे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-i-have-reached-the-peak-from-zero-suresh-prasad-sinha/">धनबाद:

शून्य से शिखर पर पहुंच गया भामसं : सुरेश प्रसाद सिन्हा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही