Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कुमारधुबी स्टेशन का अपग्रेडेशन शुरू, अतिक्रमण हटाया गया

Maithan : मैथन (Maithan) धनबाद सांसद पीएन सिंह की पहल पर आसनसोल रेल मंडल द्वारा कुमारधुबी स्टेशन का तोरण द्वार निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है. 10 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया गया. कई अवैध निर्मित भवन को तोड़ा गया. साथ ही अवैध कब्जा हटाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस मौजूद थी. धनबाद सांसद पीएन सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान लोक सभा में कुमारधुबी स्टेशन को अपग्रेडेशन का मामला उठाया था. स्टेशन का तोरण द्वार निर्माण कराने की बात कही थी. शुक्रवार को रेलवे ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटाने का काम किया. पार्षद प्रतिनिधि प्रो अरुण कुमार ने कहा कि बिना नोटिस दिए रेलवे ने लोगों के बीच डर का माहौल बनाया. वर्षों से बने क्लब व नगर परिषद द्वारा बनाए गए यात्री शेड को भी तोड़ दिया गया, जो गलत है. चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी ने सांसद की पहल की सराहना की. कहा कि स्टेशन का अपग्रेडेशन की दिशा में यह अच्छी पहल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही