Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में ट्रक के धक्के से छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल, 100 वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी

 

लोगों का गुस्सा फूटा, 8 घंटे सड़क जाम, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट

Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर राज प्लस टू स्कूल के इंटर के छात्र अर्णव कुमार की मौत हो गई. अर्णव अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था. घटना से गुस्साए लोगों ने झरिया-केंदुआ मार्ग पर हाइवा का परिचालन बंद करने की मांग को लेकर सिंह नगर में जमकर बवाल किया. शव को रखकर करीब 8 घंटे तक सड़क जाम कर दी. 100 से अधिक हाइवा व ट्रकों में तोड़फोड़ की. चालक, खलासी व मुंशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. एक ट्रक में आग लगा दी. वहीं, सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना पाकर झरिया थाना के टाइगर मोबाइल के जवान व दो आरक्षी पहुंचे. भीड़ ने उनकी पिटाई व फजीहत कर दी. मोबाइल व कैमरे से फोटो करने वालों को भी नहीं बख्श रहे थे. ज्ञात हो कि अर्णव आईएसएल स्कूल कतरास मोड़ में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी छोटी बहन आरोही को स्कूल छोड़कर भूली स्थित अपने क्वार्टर जा रहा था. तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सिंह नगर मार्ग , तालाब व यार्ड में खड़े एक सौ से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए. 8 घंटा बाद कतरास मोड़ में झरिया इंस्पेक्टर संतोष सिंह, बस्ताकोला महाप्रबंधक की ओर से भेजे गए विवेक पाठक, केडी पांडे, भाजपा नेता इंदछ शिखा मिश्रा के बीच वार्ता हुई. हाइवा परिचालन रोकने के मुद्दे पर सोमवार को त्रिपक्षीय वार्ता करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-after-fighting-in-bbmku-abvp-locked-colleges-studies-stopped//">

धनबाद : बीबीएमकेयू में मारपीट के बाद एबीवीपी ने कॉलेजों में जड़ा ताला, पढ़ाई ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही