Search

धनबाद:  दो कार में टक्कर के बाद जम कर हुआ हंगामा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कंबाइंड बिल्डिंग के समीप शनिवार 11 फरवरी की शाम ह्युंडई एक्सेन्ट कार (संख्या JH 10 AV-6609) और टाटा इंडिका कार (संख्या JH 10 Z-7276) के बीच टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों कार मालिकों के बीच लगभग आधे घंटे तक जम कर तू-तू मैं-मैं हुई. चौक पर हंगामा होता रहा. स्थानीय लोगों और सिटी सेंटर के पास तैनात ट्राफिक व जिला पुलिस के जवानों ने झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया. ट्राफिक जवान वाहनों को जब्त कर थाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि दोनों कार रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर की ओर जा रही थी. तभी सफेद रंग की हुंडई एक्सेन्ट को काले रंग की टाटा इंडिका ने पीछे से टक्कर मार दी. दोनों वाहनों को आंशिक नुकसान ही हुआ है. बता दें कि ह्युंडई एक्सेन्ट कार बिक्रम कुमार जबकि टाटा इंडिया कार रमानी भूषण के नाम से रजिस्टर्ड है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp