Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन में बूथ पर बोगस वोटिंग के वि‍रोध में हंगामा, एक बजे के बाद नहीं पड़े वोट

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में 24 मई को मैथन में बोगस वोटिंग के विरोध में बूथ पर हंगामा हुआ. मेढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के बूथ पर मुखिया पद के प्रत्याशी विकास बाउरी व उनके समर्थकों ने दोपहर एक बजे बोगस वोटिंग का आरोप लगाते हुए विरोध किया. इसके बाद एक बजे से तीन बजे तक मतदान बंद रहा. ग्रामीण दोबारा मतदान की मांग कर रहे थे. भारी विरोध के बावजूद दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारि‍यों की मौजूदगी में बैलेट बॉक्स को सील कर पोलिंग पार्टी क्‍लस्‍टर के लिए रवाना हो गई. जानकारी के अनुसार विकास बाउरी को सूचना मिला कि नेहरू क्लब मतदान केंद्र पर एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थक बोगस मतदान कर रहे हैं. बाउरी ने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट ने इसका विरोध भी किया गया, लेकिन तीन अन्य पोलिंग एजेंट मौन रहे. विरोध के कारण दोपहर करीब एक बजे वहां मतदान बंद कर दिया गया. सभी पोलिंग एजेंट भी बूथ से उठकर चले गए. सूचना पर निरसा सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल व तोपचांची बीडीओ बूथ पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लाइन में लगे महिला-पुरुष दोबारा वोटिंग की मांग पर अड़े रहे. विकास बाउरी ने आरोप लगाया कि करीब 3.30 बजे के बाद एग्यारकुंड बीडीओ बूथ पर पहुंचे और बैलेट बॉक्स सील कर शाम करीब 4 बजे भारी सुरक्षा के बीच मतपेटी उठवा ले गए. ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया. इस पर उन्‍हें लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया. ग्रामीणों के बुलावे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी व चिरकुंडा नप अध्यक्ष डब्लू बाउरी भी पहुंचे. उक्त मतदान केंद्र पर कुल 234 वोट में से 180 पड़ चुके थे. 181 वोट बाकी थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316860&action=edit">धनबाद

: मतपेटी लेकर वज्रगृह पहुचीं पोलिंग पार्टियां [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही