Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी मवि में चहारदीवारी निर्माण शुरू होते ही हुआ हंगामा

 
Putki : पुटकी (Putki) मध्य विद्यालय पुटकी की चहाररदीवारी का निर्माण कार्य के प्रारम्भ होते ही हंगामा मच गया.इलाके के जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया. स्कूल के बगल में ही दुर्गा पूजा मंडप ,काली मंदिर व आवासीय परिसर है. शिक्षा विभाग मवि को आदर्श विद्यालय का दर्जा देते हुए दसवीं बोर्ड की परीक्षा व सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के परिसर की घेराबंदी करने के लिए चहारदीवारी का निर्माण करा रहा है. इसके विरोध में मंदिर समिति, पूजा कमिटी व स्थानीय लोग उतर आए हैं. विगत दिनों संयुक्त बैठक में सभी ने विरोध जताते हुए उच्चाधिकारिओं से शिकायत दर्ज कराई थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुमताज आलम की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी (शिक्षा) चन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता नागेंद्रनाथ देवनाथ, कनीय अभियंता अफरोज आलम पुटकी पहुंचे. कार्यपालक अभियंता नागेन्द्रनाथ देवनाथ ने कहा कि चहारदीवारी के भीतर मंदिर व घरों के आने के कारण सुरक्षा की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. एक मापदंड तय कर शुक्रवार तक जबाब दे दिया जाएगा. लोगों की भावनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा. अंतिम निर्णय उच्चाधिकारी ही लेंगे. पुटकी बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरा शर्मा,महासचिव मुर्तजा अंसारी, भानुप्रताप, विकास सिंह चौधरी, हातिम अंसारी, शिवनंदन पासवान, निरंजन शर्मा ने जमीन पर मंदिर कमिटी का दावा किया. कहा कि विद्यालय मंदिर की जमीन पर बनी है न कि मंदिर विद्यालय की जमीन पर. लोगों ने अधिकारियों से चहारदीवारी के भीतर मंदिर व विद्यालय करने का प्रस्ताव दिया. मंदिर को चहारदीवारी के बाहर रखें. मंदिर की ओर बड़ा गेट दिए जाने का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही