Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : SSLNT कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हंगामा, समय पर आधार की फोटोकॉपी जमा नहीं करानेवाले छात्र परीक्षा नहीं दे पाये

Dhanbad : धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में रविवार को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से रोक दिया गया. इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Uploaded Image

 
अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर उनसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने को कहा गया. इसके बाद उन्होंने परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज प्राचार्य से अनुमति लेकर बाहर जाकर आधार कार्ड की जेरॉक्स कॉपी कराई. छात्रों का कहना है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही वापस लौट आए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई .


प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की लंबे समय से तैयारी की थी लेकिन परीक्षा प्रबंधन की लापरवाही और अत्यधिक सख्ती के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया. छात्रों ने कहा कि यदि आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य थी तो इसकी स्पष्ट जानकारी पहले ही प्रवेश पत्र या दिशा-निर्देशों में दी जानी चाहिए थी. साथ ही परीक्षा केंद्र पर ही फोटोकॉपी की व्यवस्था भी होनी चाहिए थी.


घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज गेट पर हंगामे का माहौल बना रहा. हालांकि इस मामले में परीक्षा प्रबंधन या महाविद्यालय प्रशासन की कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही