Search

 
 
 

धनबाद : शिवलीबाड़ी के अंसार मोहल्ला व रहमतनगर में पेयजल के लिए हंगामा

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) शिवलीबाड़ी में उत्तर पंचायत के अंसार मोहल्ला एवं रहमतनगर के लोगों ने बुधवार 12 अक्टूबर को पेयजल की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. बैठक में शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम, पंचायत समिति सदस्य मो सलीम अंसारी एवं अन्य लोग मौजूद थे. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पानी नहीं मिलता है और पंचायत की ओर से पांच साल बाद बिल थमा दिया गया है. बिल में फाइन भी जोड़ा गया है. पंचायत हर माह बिल नहीं देती है, तो फाइन क्यों दें. पूरी समस्या सुनने के बाद निर्णय लिया गया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि बैठकर समस्या का निदान ढूंढेंगे. विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा. मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि पेयजल समस्या का हल ढूंढने के लिए प्रयासरत हैं. पिछले दिनों की बैठक में विकास योजना बनाई थी, जिसमें पेयजल समस्या को प्रमुखता से रखा गया है. मांग की गई है कि पंचायत के जिन भागों में पेयजल की घोर किल्लत है, वहां अविलंब काम किया जाए. बैठक में अब्दुल कयूम, गुलजार आलम, सरयू, नसीम सलीम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-near-jharia-bus-stand-not-recognized/">धनबाद

: झरिया बस स्टैंड के समीप मिला युवक का शव, पहचान नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही