Search

 
 
 

धनबाद : पाथरगड़िया में ग्रामसभा में हंगामा, मुखिया की फजीहत

 

अबुआ आवास योजना के चयन में लगाया गड़बड़ी का आरोप

Mahuda : बाघमारा प्रखंड की पाथरगड़िया पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. हंगामा करने वालों में ज्यादातर गरीब महिलाएं शामिल थीं. उनका आरोप था कि जांच करने वाले सरकारी नुमाइंदों ने उन्हें योजना के लाभ से वंचित कर दिया. जानकारी के अनुसार, पंचायत में अबुआ आवास के कुल 826 आवेदन आए थे. वीएलडब्ल्यू, पंचायत सचिव सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी व अन्य जिम्मेदारों ने जांच में महज 316 लाभुकों का चयन किया. बाकी आवेदन रद्द कर दिए गए. आरोप है कि लाभुकों के चयन में भारी अनियमितता बरती गई है. गड़बड़झाले के इस कारनामे को वैधानिक रूप देने और चयनित लाभुकों की सूची पारित कराने के लिए पंचायत सचिव जलेश्वर गोप व मुखिया नमिता देवी ने ग्रामसभा बुलाई थी. ग्रामसभा की घोषणा होते ही सैकड़ों ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. महिलाओं ने मुखिया और पंचायत सचिव को घेरकर उनकी खूब फजीहत की. विधवा गंगा देवी, यमुना देवी, हेमामाला देवी, विनोद सिंह आदि ने अपना दुखड़ा सुनाया. बाघमारा बीडीओ डॉ सुषमा आनंद ने ग्रामीण को कार्रवाई का भरोसा दिया. यह भी पढ़ें : साढ़े">https://lagatar.in/operation-of-dhanbad-chandrapura-passenger-train-closed-for-6-and-a-half-years-from-january-10-including-2-news/">साढ़े

6 साल से बंद धनबाद-चंद्रपुरा सवारी गाड़ी का परिचालन 10 जनवरी से समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही