Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में  प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक में हंगामा, जेई को बाहर निकाला

निरसा थाने की एसआई को शो-कॉज व वेतन रोकने की अनुशंसा

Nirsa  : निरसा प्रखंड सभागार में 25 मई को आयोजित प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक हंगामेदार रही. पिछली बैठक में बिजली विभाग के आश्वासनों का अनुपालन नहीं होने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के कनीय अभियंता को बैठक से बाहर निकाल दिया. इस मुद्दे पर बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धनबाद डीसी से अनुशंसा की गई. बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख से अभद्र व्यवहार किए जाने पर निरसा थाना की एसआई रोमा कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने व उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया. वहीं, पांड्रा पंचायत के बाउरी टोला में बीते 19 अप्रैल को फैले डायरिया मामले में पंचायत सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया.

चापाकल व जल मीनारों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी

सदस्यों ने पीएचईडी के कनीय अभियंता रतन खलको से कहा कि सूची देने के बाद भी इस भीषण गर्मी में चापाकलों व जल मीनारों की मरम्मत नहीं की गई. नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या गर्मी समाप्त होने के बाद इस पर काम होगा.

टीबी मरीजों को 2 साल बाद भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई. सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा कि 2 साल बीत जाने के बावजूद टीबी मरीजों को प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है. सदस्यों ने 10 मरीजों की सूची भी अधिकारियों को दी. इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही राशि भुगतान का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-maharas-means-union-of-soul-and-god-acharya-brajesh-ji/">धनबाद:

महारास का अर्थ है आत्मा व परमात्मा का मिलन: आचार्य ब्रजेश जी

 ज्योतिबा फुले किशोरी योजना की राशि उड़ा रहे साइबर अपराधी

बैठक के दौरान सीडीपीओ ने सदस्यों को बताया कि पढ़ने वाली किशोरियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए शुरू सरकार ज्योतिबा फुले किशोरी आशीर्वाद योजना की राशि पर भी साइबर अपराधियों ने डाका डालना शुरू कर दिया है. अभी तक लगभग 25 से 30 लाभुक किशोरियों के खाते से अपराधी पैसे की निकासी कर चुके हैं. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी व संचालन बीडीओ विकास कुमार राय ने किया. बैठक में उप प्रमुख उमा देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय महतो, सीओ नितिन शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-started-business-in-10-thousand-through-self-help-group-now-earning-lakhs-every-month/">धनबाद

: सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए 10 हजार में शुरू किया व्यवसाय, अब हर माह लाखों की कमाई  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही