Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हाजिरी व वेतन में गड़बड़ी के विरोध में मजदूरों का हंगामा

Katras/Baghmara : बीसीसीएल ब्लॉक दो की 14 नंबर कोलियरी के मजदूरों ने प्रबंधन पर सेफ को लेकर हाज़िरी व वेतन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इसके विरोध में मजदूरों ने 14 नंबर हाज़िरी घर के गेट के पास 2 जून को जमकर हंगामा किया. हाजिरी घर के अधिकारी व कर्मचारी से उलझ गए. हंगामा के कारण कार्यालय का कामकाज ठप रहा. यूनियन प्रतिनिधियों की अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें दो दिन में गड़बड़ी में सुधार का आश्वासन मिला. इसके बाद ही कामकाज चालू हुआ. वार्ता में पीओ केके सिंह, तुलसी साव, मुरारी पांडे, गोपाल चंद्र गोप, संतोष दास, उत्तम पांडे, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही