Search

 
 
 

धनबाद : शराब दुकान कर्मचारियों का हंगामा, मांगा बकाया वेतन

 
Dhanbad : जिले के शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियो ने तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर 2 अगस्त को बिनोद बिहारी चौक के समीप शराब वितरक `ए टू जेड कम्पनी` कार्यालय में हंगामा किया. नारेबाजी भी की. कर्मियो ने कहा कि ज्वाइनिंग के बाद से ही वेतन बकाया है. इससे पहले सहायक उत्पाद आयुक्त, उपायुक्त और एसएसपी से पत्र देकर वेतन दिलाने की मांग कर चुके हैं. जिले में शराब दुकान में सेल्स असिस्टेंट और सेल्स सुपरवाइजर की नियुक्ति उत्पाद विभाग के नए नियम के मुताबिक एक्सचेंज कार्यालय से 3 माह पूर्व हुई थी. लेकिन, इन कर्मियों को आज तक वेतन नहीं दिया गया. राज्य में ए-टू-जेड कम्पनी शराब बेच रही है. जिले में लगभग 400 की नियुक्ति की गई थी. यह भी पढ़ें : नीतू">https://lagatar.in/dhanbad-neetu-singh-became-the-sawan-queen-danced-on-the-songs-of-hariyali/">नीतू

सिंह बनीं सावन क्वीन, हरियाली के गीतों पर खूब लगे ठुमके [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही