Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ग्राम थान के सामने दरवाजा खोलने पर हुआ हंगामा

Advertisement
Advertisement

मुखिया पति ने खर्च वहन करने का दिया आश्वासन तो बंद करने पर राजी

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के बाउरी टोला नीचे कुल्ही में ग्राम थान के सामने दरवाजा खोलने पर ग्रामीणों ने 27 जुलाई गुरुवार को हंगामा किया. नेतृत्व मुखिया पति संजय यादव ने किया. ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद दरवाजा बंद कर देने पर मुरारी पासवान ने सहमति जताई. इसके पहले जब मुरारी ने दरवाजा बंद नहीं करने की बात कही थी. सुनते ही मुखिया पति गुस्से में आ गये और मुरारी को खूब खरी खोटी सुनाई. ग्रामीणों ने कहा कि पहले मुरारी के घर का रास्ता पश्चिम दिशा में था. उसे उसी रास्ता का उपयोग करना चाहिए. उसने कहा कि पुराना रास्ता जाने लायक नहीं है. काफी दिक्कत हो रही है. मजबूरी में ग्राम थान के सामने दरवाजा खोलना पड़ा. मुखिया पति संजय यादव ने आश्वस्त किया कि रास्ते को ठीक करने में जो खर्च होगा, वह वहन करेंगे. तब वह ग्राम थान के सामने खोले गये दरवाज़े को बंद कर देने पर राजी हो गया. तय हुआ कि अप्रैल माह में ग्राम पूजा से पहले पुराने रास्ते को चालू कर दरवाजा बंद कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही