Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए रोके जाने पर हंगामा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कोरोना जांच के लिए धनबाद स्टेशन पर रोके जाने पर शनिवार को यात्री भड़क गए. समझाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. स्टेशन पर घंटे भर हंगामा हुआ. इसे देखकर वहां भीड़ लग गई. हंगामा होता देख स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए. लेकिन, यात्री का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. हंगामा कर रहे यात्री का कहना था कि कई यात्रियों को बिना कोरोना जांच के ही स्वास्थ्यकर्मियों ने जाने दिया. लेकिन, उन्हें कोरोना जांच के लिए रोक लिया. यात्री ने कहा कि वह हावड़ा से आ रहा है. हावड़ा में उसे किसी ने कोरोना जांच के लिए नहीं रोका. उनका कहना था कि उसने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है. ऐसे में कोरोना जांच का कोई मतलब नहीं है. इस बात को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों और उनके बीच जमकर कहासुनी हुई. स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों की भी यात्रा के दौरान कोरोना जांच की जानी है. यह भी पढें :">https://lagatar.in/katras-gausala-bridge-three-days-traffic-power-block-asansol-gaya-asansol-memu-passenger-canceled/">

तीन दिन ट्रैफिक-पावर ब्लॉक,आसनसोल-गया–आसनसोल मेमू पैसेंजर निरस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही