Search

 
 
 

धनबाद : बीएमकेयू में सरस्वती पूजा को लेकर बवाल, मारपीट में कई घायल

 
Dhanbad :  विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, धनबाद में शनिवार को सरस्वती पूजा का चंदा को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई युवक जख्मी हो गए हैं. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की है. बताया जा रहा है कि विवि परिसर में सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान एक गुट के युवक चंदा कर रहे थे, जो हर क्लास में जाकर विद्यार्थियों से चंदा वसूल रहे थे. तभी फिजिक्स की क्लास में छात्रों के बीच तू-तू, मैं-मैं और धक्का-मुक्की हो गई. विवि प्रबंधन की तरफ से मामले को सुलझा लिया गया. बाद में एक गुट के छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर खड़ा होकर दूसरे पक्ष का इंतजार करने लगे. बाहर जाते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दो छात्रों का सिर फट गया. कई अन्य को भी चोटें लगी हैं. देर शाम मामले की शिकायत बरवाअड्डा थाने में की गई. विवाद में एक गुट एनएसयूआई और दूसरा गुट एबीवीपी का है. इस कारण प्रबंधन ने फिलहाल त्वरित रूप से एक्शन लेते हुए विवि परिसर में पूजा करने पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-car-and-scooter-in-govindpur-grandmother-and-granddaughter-killed-two-injured//">धनबाद

: गोविंदपुर में कार व स्कूटी में भिड़ंत, दादी व पोती की मौत, दो लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही