Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: काला शीशा लगी स्कार्पियो को रोकने पर हुआ हंगामा

Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक पुलिस पर जानबूझ कर परेशान करने का लगाया आरोप

Dhanbad:  ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार 20 सितंबर को काला रंग के स्कार्पियो वाहन को रोका तो वाहन मालिक ने जम कर बवाल काटा. हालत यह हो गई कि रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया. रणधीर वर्मा चौक पर तैनात ट्रैफिक एसआई को फोन पर सूचना मिली कि एक ब्लैक कलर का स्कार्पियो, जिस पर काला शीशा लगा है, उसे रोकना है. बस क्या था ‌ट्रैफिक एसआई ने ब्लैक कलर स्कार्पियो को बीच सड़क पर रुकवा दिया. इस कार्रवाई से नाराज स्कार्पियो पर सवार तीन लोग उतरे और हंगामा शुरू कर दिया. ट्रैफिक जवान पर इरादतन तंग करने का आरोप लगाया. स्कार्पियो के मालिक की मानें तो वह पाथरडीह के रहने वाले है और गाड़ी भाजपा के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह की है. अभिषेक सिंह ने कहा कि जान बूझ कर भाजपा के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सड़कों पर और भी गाडियां ब्लैक शीशा लगाकर चल रही हैं. मगर उन्हें नहीं रोका गया, सिर्फ उनको ही टारगेट कर रोका गया और परेशान किया गया. बाद में ट्रैफिक पुलिस के सार्जेंट पहुंचे व मामले को शांत कराया. स्कार्पियो में काला शीशा लगे होने का फाइन भी काटा गया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक सार्जेंट से पूछा गया कि आखिर ब्लैक शीशा लगी अन्य गाड़ियों को क्यों नहीं रोका गया, तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही