Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सभी सदस्यों के सहयोग से ही बेहतर होगी शहरी स्वास्थ्य सेवा: नगर आयुक्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहरी स्वास्थ्य सेवा सहित परिवार नियोजन के उपायों को बेहतर बनाने समेत कई मुद्दों को लेकर 18 मार्च शनिवार को समन्वय समिति की बैठक सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने की. वह समन्वय समिति के चेयरमैन भी हैं. बैठक में सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा  व अर्बन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन ( NUHM ) के सफल कार्यान्वयन पर विशेष चर्चा हुई. समन्वय समिति के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बैठक हर तीन महीने पर होती है. बैठक में शहरी स्वास्थ सेवा को सुदृढ बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. आज परिवार नियोजन सेवा को बेहतर बनाने तथा अर्बन फैसिलिटी में हेल्थ अवेयरनेस सेंटर खोलने पर विचार-विमर्श हुआ. उन्होंने कहा कि हेल्थ अवेयरनेस सेंटर अति आवश्यक है और 15 वें वित्त के अंतर्गत काम की शुरूआत जल्द होगी. इस काम मे नगर निगम भी सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ सेवा को बेहतर बनाने के लिए डिपार्टमेंट के तमाम सदस्यों को भी आगे आना होगा. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी कार्य में सहयोग कर रहा है. अगले कार्यक्रमों में अर्बन स्टॉकहोल्डर का सहयोग होना चाहिए, तभी स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही