Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शहरी जलापूर्ति योजना हवा-हवाई, 8600 घरों में नहीं पहुंचा पानी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305305&action=edit">(Dhanbad)

शहरी क्षेत्र में सरकार की हर घर जल नल योजना दम तोड़ रही है. इस योजना के शुरू हुए तीन साल से अधिक समय बीत गए,  लेकिन निगम सभी क्षेत्रों में पानी पहुंचाने में विफल रहा है. ताजा आकड़ों पर गौर करें, तो सभी इलाकों में अभी तक डिस्ट्रीब्यूशन पाइप ही नहीं बिछाया गया है. निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में 17 वार्डो के 10 हजार घरों में निःशुल्क पानी देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कनेक्शन सिर्फ 1400 घरों को ही दिया गया. यानी 8600 घऱ छूट गए. अब नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है. अप्रैल और मई महीने में अब तक सिर्फ 73 घरों में ही पानी का कनेक्शन दिया गया है. फ़िलहाल, नए लक्ष्य की कोई चर्चा नहीं है, पुराने लक्ष्य को पूरा करने में ही एजेंसी के पसीने छूट रहे हैं.

600 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइप बिछाने का है लक्ष्य

नगर निगम ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू के तहत धनबाद और सिंदरी में नए कनेक्शन देने का काम एलएंडटी कंपनी को दिया है. जबकि कतरास जलापूर्ति योजना का काम श्रीराम ईपीसी को दिया गया है. जलापूर्ति योजना की मॉनिटरिंग कर रही जुडको के अनुसार, शहरी क्षेत्र के छूटे हुए मोहल्लों में करीब 600 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई जानी थी,  लेकिन अभी तक सिर्फ 350 किमी ही बिछाई गई है. भूदा, शिमलडीह, भूदा बस्ती, बालाजी नगर, शिवशक्ति नगर में पाइपलाइन बिछाने का काम बाकी है. इन इलाकों में बसे लोग अभी भी बोरिंग और कुआं के पानी के भरोसे हैं.

हाेल्‍डिंग नंबर नहीं होने से कनेक्‍शन में दि‍क्‍कत

नगर निगम की लेटलतीफी की वजह से शहरी क्षेत्र के लोगों को नल  से मिलने वाले पानी में अब दिलचस्पी नही रही. जिन इलाकों में निगम पाइप बिछा चुका है, वहां भी लोग पानी का कनेक्शन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है घरों में पानी की पहले से व्यवस्था और शहरी क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति. वहीं कोलियरी क्षेत्रों में ज्यादातर लोग बीसीसीएल की जमीन पर बसे हैं. उन्हें पानी की जरूरत तो है, लेकिन कनेक्शन से पहले उन्हें होल्डिंग नंबर लेना जरूरी है. बिना जमीन के कागजात के होल्डिंग लेना मुशिकल है. निगम पानी के कनेक्शन के लिए कई बार कोलियरी क्षेत्रों में कैंप लगा चुका है, लेकिन जरूरी कागजात नहीं रहने की वजह से लोग चाह कर भी निःशुल्क पानी का कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं.

कोरोना के कारण काम में आया व्‍यवधान : ईओ

धनबाद नगर नि‍गम के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ)  मो. अनीस ने कहा कि जलापूर्ति योजना की लगातार मॉनि‍टरिंग हो रही है. कोरोना की वजह से पिछले दो साल में काम की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी. जिसके कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. कुछ तकीनीकी अड़चनों की वजह से बीच-बीच में परेशानी आती है, लेकिन अभी स्थिति ठीक है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305657&action=edit">

धनबाद : गैंग्‍स ऑफ वासेपुर फिर सक्रिय, बड़ी घटना की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही