Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कृषि में वैज्ञानिक तौर-तरीकों का करें उपयोग : कामेश्वर झा

Sindri : सिंदरी (Sindri) हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी के महाप्रबंधक कामेश्वर झा और एचआर मैनेजर विक्रांत कुमार गुरुवार 7 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी पहुंचे. उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच कुछ समय बिताया. जूनियर विंग के छात्रों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने पूरी तरह जैव-उर्वरक से पोषित डीएवी के जैविक खेत का दौरा किया. जैव-उर्वरक के उपयोग को बढ़ावा देने, बागवानी और कृषि को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल की पहल की प्रशंसा की. श्री झा ने कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने और उसकी संभावनाओं पर प्रकाश डाला. बाद में उन्होंने स्कूल के पारंपरिक यज्ञ में भाग लिया और छात्रों से बात की. उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार ने स्कूल के सभी छात्रों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि डीएवी सिंदरी के पवित्र प्रांगण में अपने सम्माननीय अतिथि के रूप में महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए वह गर्व का अनुभव कर रहे हैं. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही