Search

 
 
 

धनबाद : प्राथमिक विद्यालय एग्यारकुंड के रसोई घर से बर्तन चोरी, नहीं बना मध्याह्न भोजन

 
एक माह में में दूसरी बार हुई चोरी, मुखिया ने चिंता जताते हुए कहा-पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती Maithon : एग्यारकुंड उत्तर पंचायत क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, एग्यारकुंड के रसोई घर से रविवार 30 जुलाई की रात बर्तन चोरी कर ली गई. दरवाजे की कुंडी काट कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सोमवार को स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी तब हुई जब रसोईया मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोईघर पहुंची. देखा कि ताला दरवाजे पर लटक रहा है और रसोई घर में रखे टब, गमला, बाल्टी, डेकची और एक बड़ा ढक्कन सहित अन्य सामग्री गायब है. बर्तन की चोरी होने से सोमवार को मध्याह्न भोजन नहीं बन पाया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया काकुली मुखर्जी एवं वार्ड सदस्य स्कूल पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली. मुखिया ने कहा कि एक माह के भीतर स्कूल में दो बार चोरी चिंता का विषय है. इसी माह 10 जुलाई को भी स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर लौह सामग्री चुरा ली गई थी. पुलिस प्रशासन के लिए यह चुनौती है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-app-and-website-launched-in-the-meeting-of-decorators-association/">धनबाद

: डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक में एप व वेबसाइट लांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही