Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया मारवाड़ी विद्यालय में एक ही दिन वैक्सीनेशन कैंप और राखी बनाओ प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया मारवाड़ी विद्यालय परिसर में 10 अगस्त को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप तथा छात्राओं के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कैम्प में सैकड़ों छात्र -छात्राएं शामिल हुई. 110 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया. वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ निवर्तमान पार्षद सुमन अग़्रवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गणेश अग़्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष मीनू गोयल ने संयुक्त रूप से किया. वैक्सीनेशन कैंप के बाद छात्राओं के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ग छह से दसवीं तक की छात्राएं शामिल हुईं . निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ तीन छात्राएं गुनगुन कुमारी, माही कुमारी एवं चांदनी कुमारी का चयन किया. आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मीनू गोयल, वंदना खंडेलवाल ,मंजू अग्रवाल, किरण खिड़किया, शीला चोखानी, निशा सांवरिया, सुमन अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश शर्मा सौरव शर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/giridih-agriculture-minister-badal-patralekh-joined-congresss-gaurav-yatra/">कांग्रेस

की गौरव यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही