Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वास्थ्य केंद्रों में 12-14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : लुबी सर्कुलर रोड की बगल स्थित सीएचसी सदर में 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत 16 मार्च बुधवार को हो गई. सीएचसी सदर के प्रभारी डॉ सर्वजीत सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में एक लाख 29 हजार 774 बच्चों को वैक्सीन लगाना है. कोरबीवैक्स वैक्सीन का डोज लेने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है‌. रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जाएगा. डॉ सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों को 28 दिनों के अंतराल पर वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी, अर्थात दोनों वैक्सीन के दोनों डोज में 28 दिन का गैप रहेगा. सीएचसी सदर में 16 मार्च से सुबह 10:30 बजे से संध्या 5 बजे तक वैक्सीन दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-question-papers-of-matriculation-intermediate-examination-will-remain-in-nationalized-banks/">धनबाद

: राष्ट्रीयकृत बैंकों में रहेंगे मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्न पत्र [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही