Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वैश्य समाज जमीन छीनने के खिलाफ करेगा आंदोलन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 12 फरवरी रविवार को सुभद्रा वाटिका भुईफोड़ धनबाद में हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन मंडल ने की. संचालन मंटू कुमार मोदी एवं विश्वनाथ पाल तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश मंडल ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायी को 10 लाख रुपये तक ऋण माफी आदि मांगों को लेकर संघर्ष रत है. वैश्य समाज के नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं अधिकारियों को बदले की भावना के तहत परेशान करने, फुटपाथ दुकानदारों को तंग करने व  धनबाद के वैश्य समाज की मूल रैयती जमीन छीनने के खिलाफ मोर्चा एकजुट होकर आंदोलन करेगा. सम्मेलन में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, धरनीधर मंडल, कंसारी मंडल, माधव मंडल, बलराम साव, विरेन्द्र साहु, रीना मंडल, जयहिंद भगत, जगत महतो, सुनील मंडल, भारती देवी, लखन अग्रवाल, भृगुनाथ भगत, प्रकाश कुमार, राहुल मंडल, मोहन कुंभकार,अनुप, अनिल कुम्हार जयसवाल, पिकू मोद, मानिक मंडल, श्रीकांत मंडल,मनिष साव, इन्द्रजीत मंडल, पारस प्रसाद, गोपाल भगत, विशाल भगत, सत्य मंडल, रीता मंडल, रविंद्र मंडल, उज्जवल दान, आल्टो साव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही