Search

 
 
 

धनबाद : वनांचल उत्थान एवं विकास समिति ने किया पौधरोपण

 
जापानी प्रजाति "मियां जाकी" किस्म का आम का पौधा लगाया
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के मदैयडीह पंचायत अंतर्गत कालाझर गांव में शुक्रवार 21 जुलाई को वनांचल उत्थान एवं विकास समिति ने करीब 100 पौधे लगाए. समिति के अध्यक्ष विष्णु दुबे ने कहा की संस्था की ओर से 100 जापानी किस्म का आम का पौधा "मियां जाकी" लगाया गया है. जो विश्व के सबसे महंगे आम के रूप में जाना जाता है. मौके पर उपस्थित बीडीओ राजेश एक्का ने कहा कि संस्था की ओर से पर्यावरण हित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का होना ज़रूरी है. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़-पौधा लगाना चाहिए. मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रवीर कुमार साह, शिक्षिका अर्चना प्रसाद, शिक्षक राजेश कुमार, संस्था के सचिव कृष्णकांत दुबे, ब्रह्मानंद दुबे, महेश दुबे, मयंक कुमार, प्रियांशु त्रिवेदी, इंदर महतो, लटन महतो, महादेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-pk-rai-college-administration-planted-100-saplings/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पीके राय कॉलेज प्रशासन ने लगाये गये 100 पौधे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही