Search

 
 
 

धनबाद : रंगामाटी से वनश्री नंदी, भमाल से चरितर यादव चुने गए उपमुखिया

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/75-amrit-sarovars-will-be-constructed-in-dhanbad-district-dc/">(Dhanbad)

जिले के निरसा प्रखंड की 4 पंचायतों में 16 जून को उप मुखिया का चुनाव हुआ. 2 पंचायत घाघरा व पांड्रा पश्चिम में उप मुखिया का चुनाव निर्विरोध हुआ, जबकि रंगामाटी व भमाल पंचायत में उपमुखिया का चुनाव मतदान से हुआ. इससे पहले रंगामाटी व घाघरा पंचायत की नवनिर्वाचि‍त मुखिया क्रमश: कमला देवी व पुतुल गोराई तथा वार्ड सदस्यों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद उपमुखिया के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई. रंगामाटी पंचायत में उप मुखिया के दो दावेदार वनश्री नंदी व वासुकी टुडू थे. मतदान में 7 वार्ड सदस्यों ने वनश्री नंदी के पक्ष में मतदान किया, जबकि वासुकी टूडू को 5 मत से संतोष करना पड़ा. निर्वाचिन पदाधिकारी ने वनश्री नंदी को उप मुखिया का प्रमाणपत्र सौंपने के बाद उन्‍हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं घाघरा पंचायत में राजीव तिवारी निर्विरोध उप मुखिया चुने गए. दूसरी ओर पांड्रा पश्चिम पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता ने मुखिया चाइना धीवर एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई. इसके बाद सर्वसम्मति से वार्ड सदस्यों ने आलोचना बाउरी को उप मुखिया चुना. वहीं, भमाल पंचायत के मुखिया रिंकू देवी एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद उप मुखिया के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई. यहां उप मुखिया पद के दो दावेदार चरितर यादव व संध्या सिंह मैदान में थे.  5 वार्ड सदस्यों ने चरितर यादव के पक्ष में मतदान किया, जबकि संध्या सिंह को महज 3 वोट मिले. इस प्रकार निर्वाची पदाधिकारी ने चरितर यादव को उपमुखि‍या पद पर विजयी घोषित कर उन्‍हें शपथ दिलाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raid-on-shivam-hardcoke-kiln-of-govindpur-stock-measured/">धनबाद

: गोविंदपुर के शिवम हार्डकोक भट्ठा पर छापेमारी, स्टॉक की मापी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही