Search

 
 
 

धनबाद : विभिन्न संगठनों ने विदाई समारोह में निरसा सीओ को किया सम्मानित

 
कोरोना काल, त्योहार व आयोजनों में प्रशासन के सहयोग के लिए लोगों का जताया आभार
Nirsa : निरसा के सीओ नितिन शिवम गुप्ता को शनिवार 16 सितंबर को विदाई दी गई. निरसा पंजाबी मिलन प्रांगण में समारोह आयोजित कर भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि, नया डांगा काली मंदिर कमेटी, गुरु सिंह सभा निरसा, निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल, मारवाड़ी युवा मंच निरसा शाखा, साहू युवा मंच निरसा, मुस्कान एक प्रयास, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिव मंदिर कमेटी निरसा कांटा सहित विभिन्न संगठनों ने निवर्तमान अंचलाधिकारी को फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने कहा कि निरसा का कार्यकाल जीवन प्रयत्न याद रहेगा. उन्होंने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि निरसा के लोगों ने मिलजुल कर संघर्ष किया. प्रशासन को पूरा सहयोग दिया. नया डांगा काली मंदिर का ऐतिहासिक मेला, जगन्नाथ रथ यात्रा, शिव बारात आदि कार्यक्रमों में जुटने वाली हजारों की भीड़ को व्यवस्थित करने में अहम योगदान के लिए कमेटी सदस्यों की काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि उनके ढाई वर्ष के कार्यकाल में निरसा में सांप्रदायिक सौहार्द हमेशा बना रहा. कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस निरीक्षक सह निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने कहा कि नितिन शिवम गुप्ता जी का कार्यकाल सराहनीय रहा. प्रशासनिक समन्वय बनाने में उनकी भूमिका अहम रही. उपस्थित वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विदाई समारोह का संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया. कार्यक्रम को मक्कू सिंह, मनजीत सिंह, शिवरतन प्रसाद चौरसिया, रघुवीर सिंह वासनआदि ने संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम में सबल चंद्र तिवारी, ललिता चौहान, अखिल गोयल, सोनू साव, रविंद्र प्रधान ने संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-zip-member-demands-social-audit-of-csr-works-of-mpl/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जिप सदस्य ने की एमपीएल के सीएसआर कार्यों की सोशल ऑडिट की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही