Search

धनबाद: मांसाहार से होती हैं नाना प्रकार की बीमारियां : हेमलता शास्त्री

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरायढेला, कोलाकुसमा स्थित किरण कुंज में शुक्रवार 20 जनवरी को शिव पुराण की कथा को आगे बढ़ाते हुए प्रसिद्ध कथा वाचिका हेमलता शास्त्री ने कहा कि आज हमारे बीच से पशु-पक्षी दूर होते जा रहे हैं.  इसके दो कारण हैं. एक तो जंगल का नष्ट होना और दूसरा मांसाहार में वृद्धि. दोनों ही कष्टकारी है, हमें इसमें बदलाव लाने की जरूरत है. उन्होने कहा कि मांसाहार से नाना प्रकार की बीमारियां हो रही हैं. क्योंकि जिस पशु-पक्षी को मार कर हम खाते हैं, उनका बैक्टेरिया हमारे शरीर में प्रेवश कर जाता है, जिससे बीमारियों का जन्म होता है. ऐसी आदतों को छोड़ पशु-पक्षियों को संरक्षण देना चाहिए. अपने आस पास हरे भरे वृक्ष लगाने के साथ उनके दाने पानी का इंतजाम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, उसकी राह में कांटे बहुत मिलते हैं. उन कांटों को पार करने के बाद फूलों की महक भी मिलती है. इसलिये खुद को जगाना जरूरी है. भगवान शिव की कथा सुनें, उसका अनुश्रवण करें. इससे खुद को समझने में आसानी होगी और मार्ग की बाधाएं भी दूर होंगी. इस आयोजन में भरत प्रसाद सिंह, दीपक कुमार, सतवीर सिंह आदि सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp