Search

 
 
 

धनबाद: निरसा व केलियासोल प्रखंड में वट सावित्री पूजा की धूम

 
Nirsa : निरसा व केलियासोल प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार 19 मई को वट सावित्री व्रत की पूजा की गई.   निरसा, खासनिरसा, हड़ियाजाम, भलजोरिया, खुदिया, बेलचढ़ी, मुगमा, कालूबथान, आंखद्वारा, सालुकचपड़ा, पिंड्राहाट समेत आसपास के गांवों में सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा व वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की मंगलकामना की. गौरतलब है कि सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं. इस दिन बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की जाती है. वट सावित्री व्रत दो दिन मनाया जाता है. निरसा खुदिया में वट सावित्री पूजा में लगभग एक दर्जन नवविवाहिता महिलाएं भी पहली बार शामिल हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही