Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कतरास के कई क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाया गया वट सावित्री व्रत

Katras :  कतरास (Katras) बाघमारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं शुक्रवार 19 मई को वट सावित्री की पूजा बड़ी ही श्रद्धा व भक्ति के साथ की. सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पारम्परिक ढंग से प्रसाद एवं फल फूल भरी थाली लेकर वट वृक्ष के निकट पहंची व पूजा कर   पति की लंबी आयु तथा सुख समृद्धि का वरदान मांगा. वट वृक्ष को अनंत सूत्र से बांधकर महिलाओं ने मन्नते मांगी. इस अवसर पर मंदिरों में महिलाओं ने सावित्री एवं सत्यवान की कथा का अनुश्रवण किया. वट वृक्ष एवं मंदिरों में पूजा के बाद पतिदेव को टीका लगाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया. बताते हैं की भारतीय संस्कृति में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक माना जाता है. अखंड सौभाग्य की मंगल कामना के साथ सुबह से ही वट वृक्ष व मंदिरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटने लगी. कतरास, सोनारडीह, भटमुरना, खरखरी, नावागढ़, अंगार पथरा, सिजुआ, लोयाबाद, तेतुलमारी,  बरोरा आदि क्षेत्रों में बड़े ही परम्परागत ढंग से इस पर्व को मनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही