Search

 
 
 

धनबाद : वीर कुंवर सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक- अनुपमा सिंह

 

क्षत्रिय समाज ने मैथन में मनाई कुंवर सिंह की जयंती

Maithon : अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से मैथन के स्टेशन क्लब में वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई. धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं. उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. कहा कि वीर कुंवर सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. समाज को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में समाज से अपने लिए आशीर्वाद मांगा. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम खूब दहाड़े. उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में क्षत्रिय समाज को पिछली पंक्ति में बैठा दिया गया है. इस व्यवस्था में समाज के लोगों को वहां से भी उठाकर फेंकने का काम किया जा रहा है. समाज को एकजुट होकर इस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होने का समय आ गया है. इसका नजारा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. क्षत्रिय समाज एक विचारधारा के साथ चलते आया है. आज उसी को अपमानित किया जा रहा है, जिसको लेकर उनके मन में पीड़ा है. कांग्रेस नेता रणविजय सिंह व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. इससे पूर्व क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया गया. मौके पर आशीष सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह, कुंदन सिंह, दिलीप सिंह, सुदेश सिंह, प्रमोद सिंह, भवेश सिंह, लालबाबू सिंह आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-nda-candidate-nityanand-rai-filed-nomination-from-ujiarpur-gave-affidavit-of-assets-worth-rs-15-45-crore/">बिहार

:  उजियारपुर से राजग प्रत्याशी नित्यानंद राय 15.45 करोड़ की संपत्ति के मालिक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही