Search

 
 
 

धनबादः एसजीटी आउटसोर्सिंग खदान में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 कर्मी गंभीर

कतरास क्षेत्र में संचालित इस खदान में कर्मियों को लेकर जा रहा वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर कई फीट नीचे गिर गया. इस हादसे में वाहन पर सवार तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
 

Dhanbad : बीसीसीएल एरिया 3 स्थित एसजीटी आउटसोर्सिंग कंपनी की खदान में बड़ा हादसा हो गया. कतरास क्षेत्र में संचालित इस खदान में कर्मियों को लेकर जा रहा वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर कई फीट नीचे गिर गया. इस हादसे में वाहन पर सवार तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
जानकारी के अनुसार माइंस क्षेत्र में मार्ग परिवर्तन किया गया था. कटे हुए रास्ते की पर्याप्त जानकारी व चेतावनी संकेत नहीं होने के कारण चालक को स्थिति का अंदाजा नहीं लगा और वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना की सूचना मिलते ही अन्य कर्मी व प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इधर, कर्मियों व श्रमिक संगठनों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही