Search

 
 
 

धनबाद: सिंफर की तकनीक से रूस की खदानों में रुकेगी वाहन दुर्घटना

 

कुहासा व धूल के गुबार के बीच मिलेगा सिग्नल, चालक हो जाएंगे सावधान

Dhanbad : सिंफर के वैज्ञानिकों ऐसी तकनीक खोज निकाली है, जिससे रूस की खदानों में भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचेंगे. यह तकनीक सिंफर रूस को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के तहत देगा. घोटाले की खबरों के बीच सिंफर के लिए यह राहत भरी खबर है. इस तकनीक को आईआईटी-आईएसएम व खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने भी सराहा है.

 खदानों में कम दृश्यता की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं

ओपन कास्ट खदानों में धूल के गुबार की वजह से दृश्यता कम होने और जाड़े के दिनों में कोहरे की वजह से भारी वाहनों के आपस में टकराने का ख़तरा होता है. सिंफर ने खतरे को कम करने की तकनीक विकसित की है. इस तकनीक के तहत दृष्टि संवर्दधन प्रणाली वाहनों में लगाई जाएगी. दो वाहन अगर आमने-सामने आ जाएंगे तो सिग्नल मिल जाएगा. सिग्नल मिलने पर चालक समय रहते वाहन को रोक सकेंगे. सिंफर के वैज्ञानिक डॉ सुजीत कुमार मंडल और डॉ एसके चौल्या ने बताया कि इस तकनीक को 100 मीटर दृश्यता तक पहुंचाने का है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही