Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में भागने के दौरान मवेशी लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस जब्त कर ले गई थाना

 
Maithon : मैथन पुलिस के गश्ती दल से बचने के लिए मवेशी लदा जाइलो वाहन भागने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना गुरुवार अहले सुबह की है. वाहन चालक व पशु तस्कर फरार हो गए. पुलिस को जब्त कर थाना ले आई. वाहन चार सांड़ लदे हुए थे. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. महिंद्रा कंपनी ने जाइलो गाड़ी को यात्रियों के लिए बनाया है, जिसे पशु तस्करों ने बीच व पीछे की सीट हटाकर मालवाहक के रूप में तब्दील कर दिया था. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे जाइलो वाहन को संदेह होने पर गश्ती दल ने मैथन टोल प्लाजा के समीप रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख जाइलो गाड़ी (डीएल 1वीबी 7285) के चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा. गश्ती दल ने वाहन का पीछा किया. भागने के क्रम में वाहन कोलकता लेन में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गश्ती दल जब तक मौके पर पहुंचता, उससे पहले ही चालक और पशु तस्कर भाग निकले. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-center-won-the-trust-of-sikhs-by-intervening-in-nanded-gurdwara-case-sewa-singh/#google_vignette/////////">धनबाद

: नांदेड़ गुरुद्वारा मामले में हस्तक्षेप कर सिखों का विश्वास जीते केंद्र- सेवा सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही