Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल की मनमानी के खिलाफ कोयला भवन पर धरना देंगे वाहन मालिक

 
Dhanbad : कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन की बैठक 22 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-organization-honored-roopa-after-hoisting-the-flag-on-yunam-peak/">(Dhanbad)

जिले के पुटकी श्रमिक क्लब में हुई. इसमें बीसीएसल में ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन मालिकों की समस्याओं पर विचार किया गया. एक प्रस्ताव पारित कर बीसीसीएल की मनमानी, कंपनी की ओर से डीजल मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया. पहले चरण में कोयला भवन पर धरना दिया जाएगा. अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी एसओआर वाहन मालिक जेम पोर्टल पर अपना निबंधन करा लें. जेम में पूंजीपतियों का प्रवेश रोकने रोकने के लिए सोच-समझकर टेंडर में भाग लेना होगा. उन्होंने कहा कि कोयला भवन पर धरना से पहले बीसीसीएल के सभी एरिया में बैठक वाहन मालिकों को जेम में निबंधन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके बाद सभी वाहन मालिक एकजुट होकर कोयला भवन पर धरना देंगे. एसोसिएशन के सचिव ग्यास ने कहा कि रोजगार बचाने के लिए जेम के जरिए टेंडर में भाग लेना होगा. बैठक से पहले पीबी एरिया में वाहन मालिकों की समस्याओं को लेकर जीएम अरुण कुमार के साथ वार्ता हुई. जीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में दिलीप सिंह, दशरथ यादव, सुनील पांडेय, दिलीप यादव, विश्वजीत मुखर्जी, मंजूर आलम खान, पप्पू झा, पप्पू अंसारी, अंजर हुसैन, मोहम्मद असलम, बिरजू दसौंधी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/abhay-sundari-school-of-dhanbad-messed-up-teacher-appointment-process-not-canceled-even-after-complaints/">धनबाद

के अभय सुंदरी स्कूल में गड़बड़झाला, शिकायतों के बाद भी नहीं रद्द हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही