Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जीटी रोड पर सरपट दौड़ती हैं गाड़ियां, छीन लेती हैं लोगों की जिंदगियां

Advertisement
Advertisement

अवैध तरीके से कोयला, बालू या गो तस्करी करने वाले ट्रक भी दुर्घटना के कारण

Dhanbad : जीटी रोड पर इन दिनों रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. सिक्स लेन निर्माण होने के बाद गाड़ियां तो सरपट दौड़ती हैं, मगर लोगों की जिंदगियां छीन रही हैं. गाड़ियों के सरपट दौड़ने के अलावा जीटी रोड के किनारे खड़े ट्रक भी आए दिन कहर ढाते हैं. जीटी रोड के किनारे खड़े ब्रेकडाउन वलाइन होटलों के पास खड़े ट्रकों से टकराने से अक्सर लोगों की मौत होती रही है. रॉन्ग साइड में गाड़ी लेकर घुस जाने से भी सड़को पर गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं. आए दिन कहीं ना कहीं तेज़ रफ़्तार गाड़ियां हंसते खेलते परिवारों की खुशियों को रौंद कर सड़क को खून से लाल कर रही हैं. वहीं अवैध तरीके से कोयला, बालू या गो तस्करी करने वाले ट्रक या ट्रैक्टर की रफ्तार भी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं.

 3 से 25 सितंबर तक दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं

विगत 3 सितंबर को धनबाद के गोविंदपुरी में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दौरान कोयला लदे ट्रक के मलबे के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई .9 सितंबर को जीटी रोड वेडलॉक के पास रोड के पास आर्मी जवान की गाड़ी पलट गई. 21 सितंबर को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपर बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. 24 सितंबर को तेज रफ्तार आई-20 कार मेमको मोड़ की ओर से गोल बिल्डिंग की तरफ जा रही थी. तभी हीरक रोड आठ लेन स्थित लेमन चिल्ली के पास डिवाइडर से जा टकराई. कार पूरी तरह पलट गई व तीन लोग घायल हो गए.

          डीएसपी ने कहा-पहल हो रही है

[caption id="attachment_768075" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/dsp-traffic-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार[/caption] इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने कहा है कि यातायात विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है. कहा कि जीटी रोड पर जितने भी अवैध कट हैं, उन्हें बंद करने और जहां भी ओवर स्पीडिंग है  या क्रॉस होता है वहां रंबल स्ट्रिप लगाने को कहा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही